उन्नाव, जनवरी 28 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत शांति नगर मोहल्ला के रहने वाले पवन कुमार पुत्र हीरालाल ने पुलिस में तहरीर देकर चौपहिया वाहन के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार देने का आरोप लगाया है। शांति नगर निवासी पवन कुमार ने आरोप लगाया कि वह 21 जनवरी को बाइक से बीघापुर सब्जी मंडी से वापस आ रहा था। तभी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लापरवाही से चलाए जा रहे चौपहिया वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अभी भी इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि बाइक चालक पवन कुमार की तहरीर पर चौपहिया वाहन के नंबर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.