हरदोई, मई 9 -- पिहानी। पण्डरवा किला गांव निवासी साजिया ने शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदी खेल निवासी उवैश वारसी, अंसार वारसी और फरजाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी उवैश बारसी के साथ तय की थी। साल 2024 में इंगेजमेंट हो गयी थी। शादी की तारीख इस साल नवंबर में तय थी। आरोप है कि अब उक्त लोग चौपहिया वाहन की मांग कर रहे हैं,असमर्थता जताने पर शादी से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- शादी से पहले युवक ने पुलिस से कहा बचा लो, घर जमाई बनाना चाह रहे यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...