गोंडा, जुलाई 1 -- नवाबगंज। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर परसापुर गांव के निकट मंगलवार के देर रात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भिजवाया जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने घायल को गोंडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। सीएचसी के डॉ. आरएम सिंह ने बताया कि घायल युवक मनीष मौर्या (20) पुत्र बुधीराम निवासी बेहदवा मलारी थाना मोतीगंज जनपद गोंडा का रहने वाला है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है तहरीर मिलने पर कारवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...