गोंडा, जुलाई 23 -- करनैलगंज, संवाददाता। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक ईंट भट्ठा मुंशी की मौत हो गई। भट्ठे पर जाते समय उसकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा निवासी बब्लू (54) पुत्र हरिशंकर सोनवारा स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। सिकिहा मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Gonda News: लखनऊ हाईवे पर हादसे में ईंट भट्ठा मुंशी की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन...