चौपड़ा गांव में कृषकों को किया जागरूक
हल्द्वानी, जून 10 -- हल्द्वानी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट के वैज्ञानिकों की टीम ने चौपड़ा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर डॉ. दीपाली तिवारी पांडे ने किसानों द्वारा लाए गए मृदा परीक्षण परिणामों का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की जानकारी दी। वहीं, आईसीएआर-शीतजल मात्सिकी अनुसंधान केंद्र, भीमताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमित पाण्डे एवं डॉ. अली ने किसानों को समूह आधारित खेती अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर बल दिया। यहां ग्राम प्रधान बीना देवी, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय चौधरी, किसान मोर्चा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी, डॉ. शशि तिवारी ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- वैज्ञानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.