गिरडीह, अप्रैल 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन ने प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही, अव्यवस्था और उपभोक्ताओं के शोषण के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि एक पखवाड़े के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रतापपुर स्थित विद्युत आपूर्ति कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि डुमरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार बिजली कटौती, जर्जर पोल-तार और विभागीय उदासीनता से खासकर किसान व मजदूर वर्ग परेशान हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई गांवों में बिजली के खंभे व 11 हजार वोल्ट के पोल जर्जर हो चुके हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका ब...