चौनीखेत में फिर आबादी में पहुंचा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
नैनीताल, जून 19 -- गरमपानी, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के चौनीखेत में एक बार फिर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आबादी में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चौनीखेत निवासी अनूप सिंह जीना ने बताया गुलदार पिछले कई दिनों से उनके घर के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन दरोगा संजय टम्टा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने आसपास के जंगल में गश्त कर छानबीन की। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। विभागीय टीम ने गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने को क्षेत्र में पहले से कैमरा ट्रैप लगाए हैं। यह भी पढ़ें- सतगढ़ में गुलदार की दहशत ग्रामीणों ने विभागीय टीम से नियमित गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सतगढ़ में गुलदार की दहशत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.