रुडकी, फरवरी 28 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की के वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी सुखपाल सिंह ने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव में एक बार फिर सदस्य निर्वाचित होने की सूचना मिलते ही रुड़की के अधिवक्ता समुदाय और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसे चौधरी सुखपाल सिंह के वर्षों के संघर्ष और अधिवक्ताओं के प्रति उनकी निष्ठा की जीत माना जा रहा है। चौधरी सुखपाल सिंह की इस लगातार दूसरी सफलता ने बार काउंसिल में उनके रसूख और लोकप्रियता को साबित कर दिया है। जानकारों का कहना है कि अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याण, विशेषकर युवा वकीलों के मार्गदर्शन और न्यायिक पारदर्शिता के लिए जो कार्य किए, उसी का परिणाम है कि प्रदेश भर के अधिवक्ताओं ने उन पर पुनः विश्वास जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...