मऊ, दिसम्बर 24 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मंगलवार को दोहरीघाट पंप कैनाल नहर पर रालोद के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ किया गया। साथ ही साथ उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव देवप्रकाश राय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों और गरीबों की आवाज थे। कहा कि चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी हुकूमत की वर्ष 1967 में शुरुआत की। वह पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। वह अपने राजनीतिक जीवनकाल में स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेते हुए कई बार जेल गए। उत्तर प्रदेश में जमींदारी उन्मूलन कानून, चकबंदी ...