हापुड़, मई 20 -- क्षेत्र के गांव भरना में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी का स्वागत किया गया। इस दौरान कुलदीप राठी ने संगठन को मजबूत करने की बात कहीं। मंगलवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कुलदीप राठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया स्व चौधरी चरण किसानों से जुड़ाव रखते थे। यहीं कारण था कि चौधरी साहब ने एक चुनावी सभा के दौरान भरना गांव पहुंच कर किसान के साथ में बैलों की जोड़ी से जुताई करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और इन्हें मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने रालोद को किसान हित में सदैव संघर्ष करने वाली पार्टी बताया, जो देश भर में किसानों के लिए संजीवनी का काम करती आ रही है। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता हित व सम्मान पहली प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनपद...