बागपत, मई 29 -- छपरौली के चौधरी चरणसिंह पुस्तकालय पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह को श्रद्धांजली अर्पित की गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद यज्ञ हुआ, जिसमें काफी लोग शामिल हुए। सभी ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की, साथ ही चौधरी चरणसिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं का कहना था कि चौधरी किसानों के सच्चे हितेषी थे। इस दौरान योगेंद्र खोखर, सुक्रमपाल, वीरेंद्र, राममोहन, राममेहर, ज्ञानेंद्र खोखर, सतबीर सिंह, कर्णपाल, पप्पू, श्याम सिंह, विनोद, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चौधरी साहब को नमन किया यह भी पढ़ें- चौधरी साहब की सादगी और ईमानदारी आज भी मिसाल: सुभाष गुर्जर यह भी पढ़ें- किसानों और ग्रामीण समाज के लिए समर्पित रहे चौ. चरण सिंह

हिंदी हिन्दु...