गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- -पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया -बीते दिनों पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन में एक-एक मॉडल चौराहा बनाने के निर्देश दिए थे गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चौधरी मोड़ कमिश्नरेट का पहला मॉडल चौराहा बनेगा। इसके लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान चौराहे की मौजूदा यातायात व संकेतक व्यवस्था, सड़क इंजीनियरिंग और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की गई। बीते दस दिसंबर को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने यातायात माह के तहत जागरूकता, प्रवर्तन और सड़क सुरक्षा सुधार कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन में एक-एक मॉडल चौराहा बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सिटी जो. में च...