रामपुर, मई 16 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिंह टिकैत के चित्र पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही संगठन का स्थापना दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 21 तारीख को होने वाली किसान महापंचायत के दौरान किसानों की समस्याओ को लेकर संगठन की ओर से संवैधानिक रूप से जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अमित गंगवार, बाबर खां, फरीद खां, फूल सिंह गंगवार, नीरज कुमार, रामपाल पटेल, वीरेंद्र गंगवार, अनिल बघेल, ब्रजेश पाल, मुशीब अली खां, शिवजी, सूरजपाल यादव, अब्दुल रज्जाक खान आदि कि...