हापुड़, अप्रैल 14 -- चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कॉलेज ट्रस्टी चौधरी रेणुका सिंह ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके बताए मार्ग शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया और संविधान के माध्यम से देश को मजबूत आधार प्रदान किया।प्राचार्य यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी डॉ. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्मात...