बागपत, अक्टूबर 6 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कैंप कार्यालय में मंगलवार को किसान मसीहा और भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- धरना स्थल पर मनाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंतीकिसान आंदोलन में योगदान विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने 'बाबा टिकैत' के जीवन संघर्ष और किसान आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। भाकियू एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत महज आठ वर्ष की अल्प आयु में बालियान खाप के चौधरी बने थे। इसके बाद से ही उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों, सम्मान और उनके स्वाभिमान ...