नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- जहां पाकिस्तान हो, वहां सब कुछ सही तरीके से हो जाए, ऐसा मुमकिन हो ही नहीं सकता। इसका ताजा उदाहरण है ईरान और अमेरिका के बीच हाल में हुआ युद्धविराम। इस युद्ध को रुकवाने में चौधरी बनने की चाहत में पाकिस्तान ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। बीते 24 घंटों में इजरायल ने लेबनान पर कहर बरपा दिया है। हालात यह हैं कि युद्धविराम भी खतरे में पड़ गया है। ऐसे में मध्यस्थता का दावा करने और सीजफायर का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान पर सवाल उठने लाजमी हैं। दरअसल ईरान के साथ युद्धविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद इजरायल ने बुधवार दोपहर बिना किसी चेतावनी के मध्य बेरूत के घनी आबादी वाले कई रिहायशी क्षेत्रों पर हवाई हमले किए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 182 लोग मारे गए और यह संख्या बढ़ने की संभावना है।...