पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। चौधरी निहाल सिंह कृषि (पीजी) कॉलेज ऐमी में स्वर्गीय चौधरी निहाल सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज/सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह ने स्वर्गीय चौधरी निहाल सिंह की प्रतिमा के सम्मुख पुष्पार्चन, दीपार्चन व शांति पाठ के लिए यज्ञ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को हलवा, चना व शर्बत का वितरण किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, दुर्गेश आर्य, ओम प्रकाश शर्मा, अनूप सिंह गंगवार, प्रदीप चौधरी, डीपी गंगवार, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शहीदी पर्व पर सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण का संगम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...