मेरठ, मार्च 22 -- राष्ट्रीय लोकदल के मेरठ जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। पार्टी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि उनके नेता के खिलाफ रची गई किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि हमें अपनी सरकार और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है। विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि देश का किसान, मजदूर और नौजवान चौधरी जयंत सिंह की सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि सुनील रोहटा द्वारा प्रस्तावित 'दिल्ली घेराव' की रणनीति को उनका समर्थन है। वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आंदोलन की रूपरेखा रखी, कहा कि जयंत की एनडीए में बढ़ती लोकप्रियता और किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों से विपक्षी खेमा घबरा गया है। मुर्शिदाबाद से मिली धमक...