चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय में इंटर्नशिप कार्यशाला आयोजित
सासाराम, जुलाई 16 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के दयालगंज स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के सभागार में गुरूवार को स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षक, इंटर्नशिप मेंटर, एनजीओ प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनिता कुमारी ने कहा कि सत्र 2024-28 के स्नातक सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन इंटर्नशिप अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप से विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक कार्यों में लागू करने, कौशल विकसित करने और रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्रों से इंटर्नशिप को गंभीरता से पूरा करने की अपील की। यह भी पढ़ें- MRF Internship 2026: MRF कंपनी में युवाओं के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.