शामली, मई 4 -- शामली। आर्य जाट महासभा शामली की मासिक बैठक भैंसवाल रोड स्थित जाट भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 मई को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ-हवन एवं विचार गोष्ठी आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सुनील निर्वाल व सचिव दिव्य प्रभाकर ने बताया कि 29 मई को जाट भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यज्ञ-हवन के साथ ही चौधरी चरण सिंह के जीवन, संघर्ष एवं किसानों के हित में किए गए कार्यों पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महासभा के वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले सजातीय बंधु-बहनों को सम्मानित किए जाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.