बिजनौर, मई 29 -- चांदपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चांदपुर स्थित उनकी प्रतिमा प्रांगण में हवन एवं श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर चौधरी साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी कार्यों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। बताया की चौधरी साहब द्वारा किसानों और समाज के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। हनी तोमर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग की आवाज उठाई और गांव-गरीब के हित में कार्य किया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अमित शाह ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी में डॉ. खूब सिंह, पीतम सिंह, पृथ्वी सिंह, मयंक चौधरी, वीरेंद्र सिंह, विपिन कुमार, द...