मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विचार फाउंडेशन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन होगा। बिलारी के अभनपुर कुंदरकी रोड पर चौधरी चरण सिंह की 51 फीट के प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर चौधरी चरण सिंह की विचारधारा व किसान हित आदि को बढ़ाने के लिए वार्षिक आयोजन होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा कृषि किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय हित से जुड़े अनेकों मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह के किसान केंद्रित विचारों को जनता तक पहुंचाने तथा किसानों के अधिकारों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया जा रहा है,जिसमें सभी किसानों से भाग लेने ...