मुरादाबाद, मई 31 -- गुरेठा गांव में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अभिनय चौधरी के आवास पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में रविवार को किसान-मजदूर जनचेतना एवं नारी सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों और मजदूरों के सच्चे हितैषी थे, जिन्होंने उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर भी प्रकाश डाला। रालोद नेता अभिनय चौधरी ने किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्ग की आवाज को मजबूत करने के लिए जयंत चौधरी के नेतृत्व को सशक्त बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एकता ही रालोद की सबसे बड़ी त...