चौधरी केसरी सिंह को श्रद्धांजलि दी
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- लोनी, आयुष गंगवार। फर्रुखनगर में राष्ट्रीय देहात मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी केसरी सिंह गुर्जर की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। सेंट मार्टिन कॉन्वेंट स्कूल में हुई स्मृति सभा में किसानों, मजदूरों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय संयोजक मंतराम नागर ने कहा कि चौधरी केसरी सिंह ने देहात के लोगों के हक के लिए संघर्ष किया। जयकुमार गुर्जर लुहारली ने कहा कि चौधरी केसरी सिंह युवाओं को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते थे। श्याम सिंह, प्रधान बबली कसाना, सुखबीर मुखिया, चौधरी लायक राम कसाना, राजबहादुर, बाबू सिंह आर्य, पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, राजपाल कसाना, डॉ. महेश कुमार मावी और अलका नागर आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.