सहारनपुर, सितम्बर 23 -- तीतरों। समाजवादी पार्टी ने गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसैन को मेरठ और नोएडा की विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल एवं कैडर पंचायत कार्यक्रम संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर यह जिम्मेदारी दी गई है। चौधरी इंद्र सैन दोनों क्षेत्रों में चौपाल और कैडर पंचायत के जरिए लोगों को पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से जोड़ेंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव और अपेक्षाएं लेकर उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिम्मेदारी मिलने पर बलकार सिंह, वसीम प्रधान, गजेंद्र चौधरी और सुनील वर्मा ने खुशी जताई।

हिंद...