मुरादाबाद, मई 2 -- रालोद संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर चौधरी अजीत सिंह स्मृति छात्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 6 मई यानी बुधवार को लोधीपुर स्थित फार्म हाउस में संगठन के पदाधिकारी एकत्रित होंगे। रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अमरजीत चीमा ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में अजित सिंह के व्यक्तित्व और युवाओं के प्रति उनके भाव को परिभाषित किया जाएगा। छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान, प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडे और युवा नेता अभिजीत चाहल मुख्य रूप से शामिल होंगे। गोष्ठी में चौधरी अजित सिंह स्मृति छात्र बंधन के तहत छात्रों और युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने का प्रयास होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...