गिरडीह, अप्रैल 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड की सुदूरवर्ती पंचायत चौधरीबांध स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल परिवार और जनप्रतिनिधियों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले तीन टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र आयुष कुमार ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। वहीं मनीष कुमार 88.08 प्रतिशत के साथ दूसरे और शेखर पांडेय 88.02 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपरों को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद शिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने तीनों छात्रों की मेहनत की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- चौधरीबांध हाई स्कूल में टॉपरों का सम्मान प्रभारी प्रधान...