बागपत, अप्रैल 22 -- ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी विकास भवन में इकट्ठा हुए। सभी ने बारी बारी से विकास भवन सभागार में रखी कुर्सी पर बैठना शुरू कर दिया। मुख्य कुर्सी पर कुछ पदाधिकारी बैठ गए। इस दौरान कुछ प्रधानों को यह नागवार गुजरी। चौधराहट को लेकर प्रधान आपस में भिड़ गए और खूब नोकझोंक हुई। काफी समझाने के बाद प्रधान माने। उसके बाद सीडीओ अनिल कुमार सिंह और डीडीओ राहुल वर्मा को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर जिलेभर के प्रधान विकास भवन में इकट्ठा हुए थे। यहां से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...