सीवान, अप्रैल 27 -- सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी उमेश महतो और सुनील चौधरी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दोनो के पास से पांच लीटर देसी महुआ शराब व नौ लीटर बंटी-बबली ब्रांड की देसी शराब बरामद की है। पुलिस 14 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...