गोंडा, मार्च 18 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली 05072 छपरा स्पेशल अपने निर्धारित समय से 14 घंटा लेट स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्री काफी परेशान हुए। यही नहीं 14011 राधिकापुर स्पेशल भी 3 घंटा 50 मिनट, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 2 घंटा 50 मिनट, 15034 पाटिलपुत्र स्पेशल दो घंटा 30 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को देर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...