आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा 9 एवं 10 मई को जिले के 14 केंद्रों पपर प्रवक्ता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से परीक्षा संचालन की प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंधन, अभ्यर्थियों की एंट्री व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि जनपद में इस परीक्षा में कुल 22,899 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीभ्क्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक...