हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 11 -- यूपी के गोरखपुर में पीपीगंज में तीन शादियों के बाद एक महिला अब अपने चौथे प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। महिला का प्रेमी भी खुद शादीशुदा है। गुरुवार को पीपीगंज थाने में यह मामला पहुंचा तो घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। वहीं, चौथे प्रेमी की पत्नी अपने दो बच्चों और परिवार का हवाला देकर पति को छोड़ने की महिला से गुहार लगाती रही। इसके बावजूद महिला और उसका प्रेमी साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। उधर, महिला का तीसरा पति उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीपीगंज नगर के एक वार्ड निवासी 30 वर्षीय महिला की पहली शादी के करीब दो साल बाद पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन कुछ समय बाद दूसरे पति की भी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने संतकबीरनगर जिले में तीसरी शादी ...