बिजनौर, मई 23 -- बिजनौर। जिले में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को तीन दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन भर लू के थपेड़ों व उमस ने बुरा हाल रहा। शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस महसूस हुई। दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे। लू के थपेड़ों व उमस से परेशानी हुई। हालांकि तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के बावजूद भी गर्मी से कोई राहत महसूस नहीं हुई। यह भी पढ़ें- 39.5 डिग्री तक पहुंचा पारा, गर्मी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी दोपहर के समय भी लोग जरूरी कामों के लिए घरों से निकलते नजर आए। 25 मई से नौतपा शुरू होने से तापमान में और इजाफा होने की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग के प्...