अररिया, फरवरी 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता। इंटर परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को जिले के 44 केन्द्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। दोनो पाली मिलाकर कुल 22075 परीक्षार्थियों में 21493 उपस्थित रहे जबकि 282 अनुपस्थित। हालांकि शुक्रवार को कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए। जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में 6944 परीक्षार्थियों में 6867 उपस्थित हुए जबकि 77 अनुपस्थित। वहीं दूसरी पाली में कुल 15131 छात्र-छात्राओं में 14926 उपस्थित व 205 अनुपस्थित रहे। जिले में बनाए गए 44 केंद्रों में अररिया जिला मुख्यालय के 23 व फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय के 21 केन्द्र शामिल हैं। परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों पर विडियोग्राफी हुई। बताया गया कि सभी केन्द्र सीसीटीवी से लैस होने के कारण किसी की न चली। यहां बता दें कि क...