धनबाद, मई 24 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट चौथे दिन शनिवार को भी चालू नहीं हो सका। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्लांट में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए पटना से आई इंजीनियरों की टीम शुक्रवार शाम खराब सॉफ्टवेयर सिस्टम लेकर रांची गई थी। शनिवार शाम टीम वापस लौटी। देर रात तक प्लांट को चालू करने की कोशिश जारी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक प्लांट चालू कर दिया जाएगा। बताया गया कि बुधवार शाम तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान अस्पताल परिसर में स्थापित 600 एलपीएम क्षमता वाला पीएसए ऑक्सीजन प्लांट अचानक बंद हो गया था। तेज आवाज के साथ प्लांट का डिस्प्ले बंद हो गया था, जिससे ऑक्सीजन आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पटना से आई इंजीनियरों की टीम भी नहीं ठ...