बेगुसराय, मई 12 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गंगा में डूबे दूसरे किशोर का चार दिनों से कोई अता-पता नहीं चल रहा है। मंगलवार को घटना के चौथे दिन भी एनडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों के द्वारा डूबे किशोर की खोजबीन जारी रही लेकिन शाम पांच बजे तक कोई सुराग नहीं मिल पाया था। गौरतलब है कि परबल तोड़कर मधुरापुर दियारा से लौट रहे नगर परिषद क्षेत्र के तेघड़ा गंज निवासी शत्रुघ्न महतो के पुत्र रजनीश कुमार और गांगो महतो के पुत्र अंकित गंगा नदी के बजलपुरा घाट पर नहाने के दौरान डूब गए थे। शनिवार की शाम को हुई घटना के बाद रविवार से ही खोजबीन की जा रही है। इसमें रजनीश कुमार की लाश सोमवार को बरामद हुई लेकिन अंकित का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। इधर, सीओ रवि शंकर ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। एक-दो दिन ...