छपरा, अप्रैल 28 -- साहेबगंज से गांधी चौक तक अतिक्रमण साफ फोटो शहर में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते निगम के कर्मी छपरा, एक संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन का अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को साहेबगंज से खनुआ नाला, कटहरी बाग से मेवा लाल चौक होते हुए गांधी चौक तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचे, अस्थायी दुकानें, ठेले-खोमचे और नालों पर किए गए कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। सुबह से ही नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अभियान में जुट गई। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई। प्रशासन का मुख्य फोकस नालों के किनारे और मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पर रहा ताकि यातायात सुचारू हो सके और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर बन सके।अभियान को लेकर सदर...