श्रावस्ती, जुलाई 23 -- जमुनहा,संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे ककरदरी जंगल के समीप राप्ती नदी के तट पर स्थित प्राचीन जगपतिधाम मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। प्राकृतिक वातावरण के बीच चल रही इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने राजा सुरथ और समाधि वैश्य की प्रेरणादायी कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी मां भगवती की शरण में जाने से मनुष्य को आत्मबल और जीवन का सही मार्ग प्राप्त होता है। कथा के दौरान महामाया की महिमा, महिषासुर वध और माता दुर्गा के विभिन्न दिव्य स्वरूपों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: देवीभागवत कथा का दिव्य समापन, भक्त हुए भावविभोर साथ ही देवी उपासना...