बेगुसराय, मार्च 13 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ज्यों-ज्यों ईद के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, लोगों में उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। रमजान के इस मुकद्दस महीने में नमाज और इबादत को लेकर मस्जिदों में चहल-पहल बढ़ गई है। चौथे जुम्मा के मौके पर नावकोठी, हसनपुर बागर, रजाकपुर, छतौना, वृन्दावन, पहसारा, खैरवन, विष्णुपुर तथा समसा स्थित मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के समय मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी रही। लोगों ने अल्लाह की इबादत कर अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर नावकोठी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना असगर ने कहा कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत नाजिल करता है। रोजा रखने और नमाज अदा करने से इंसान के अंदर सब्र, परहेजगारी और इंसानियत की भावना मजबूत होती है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.