हापुड़, मार्च 13 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र में रमजान के चौथे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। क्षेत्र भर की सैकड़ों मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी और देश में अमन, शांति, तरक्की व मगफिरत के लिए दुआएं मांगीं।इस्लाम में जुमे की नमाज का विशेष महत्व है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में। यह रमजान का चौथा जुमा था। यदि इस रमजान में 29 रोजे होते हैं, तो यह अलविदा जुमा भी कहलाएगा। यदि 30 रोजे होते हैं, तो अगला जुमा अलविदा जुमा होगा। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही नमाज की तैयारियों में जुटे थे। मस्जिदों में भी विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया था। दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे के बीच क्षेत्र की सैकड़ों मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद, बड़ी संख्या में लोग बाजारों की ओर निकले। उन्होंने इफ्तार के ल...