चौथे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा, मुल्क की खुशहाली की दुआ
रुडकी, मार्च 13 -- रुड़की, संवाददाता। रमजान-उल-मुबारक के चौथे जुमे की नमाज नगर और आसपास के क्षेत्रों में अकीदत के साथ अदा की गई। मुल्क की खुशहाली तथा अमन, सलामती और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। जामा मस्जिद में जुमा की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई, जबकि जुमा की नमाज से पहले तकरीर करते हुए मदरसा रहमानिया के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर उल हक ने रमजान महीने के आखिरी अशरे पर रोशनी डाली। कहा कि रमजान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पहला अशरा रहमतों का और दूसरा अशरा मगफिरत का गुजर चुका है। अब तीसरा अशरा, जो जहन्नुम से छुटकारा पाने का अशरा है, चल रहा है। मकसूद हसन, सैयद नफीसुल हसन, मोहम्मद जहांगीर, बिट्टन त्यागी, सलमान फरीदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.