हमीरपुर, जनवरी 29 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में गत 15 जनवरी के हुए लव जिहाद धर्मांतरण के दबाव के मामले में पुलिस 13 दिन बाद भी चौथे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि पीड़ित परिवार आरोपियों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगा चुका। कस्बे के कमलेश तिराहा निवासी अबान उर्फ अफ़ान खान कस्बे के एक हिंदू किशोरी को लव जिहाद में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में धर्मांतरण करके शादी का दबाव बनाया था। किशोरी के मना करने के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए थे। इससे कस्बे में बवाल मच गया था। किशोरी के पिता ने अबान उर्फ अफान के साथ मुकदमे में उसके पिता मौलाना खान को आरोपी बनाया था। बाद में किशोरी के बयान अदालत में दर्ज होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा अन्य दो नाम बताएं थे। इनमें एक बाल अपचारी को पुलिस गिरफ्...