चौथी लेकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत
बांदा, मई 12 -- बांदा। बहन की चौथी लेकर लौट रहे भाई की बाइक एक अन्य बाइक से भिड़ गई। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव निवासी दादूराज ने बताया कि 5 मई को उसकी बहन सपना की हमीरपुर के चंदपुरवा गांव में शादी हुई थी। सोमवार को उसका 28 वर्षीय बड़ा भाई धर्मराज पुत्र संतोष परिवार के अन्य लोगों के साथ सपना की चौथी लेने गए थे। शाम को सभी लोग सपना को बोलेरो से लेकर गांव आ रहे थे। धर्मराज और एक अन्य युवक बाइक से गांव जा रहे थे। तभी मोहन पुरवा के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.