चौथी लाइन परिजयोजना में नियुक्त होंगे विशेष अधिकारी
जमशेदपुर, जून 21 -- खड़गपुर से चक्रधरपुर मंडल स्थित बागडेही तक चौथी लाइन बिछाने का काम विशेष अधिकारी की देखरेख में होगा, ताकि जमीन अधिग्रहण से लेकर अन्य सभी कार्य समय से हो सके। इससे रेल मंत्रालय से परियोजना योग्य सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, परियोजना को लागू करने के लिए जमीन अधिग्रहण और कानूनी प्रक्रिया आवश्यक होता है। माल ढुलाई और यात्री परिवहन सुधर में नया कॉरिडोर सहायक होगा। समक्ष अधिकारी की देखरेख में कार्य संचालन में लचीलापन और नेटवर्क की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है। यह इस बड़े क्षमता-वृद्धि कॉरिडोर को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम है। मालूम हो कि, टाटानगर होकर खड़गपुर बागडेही ता चौथी लाइन बिछाने की घोषणा हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.