फरीदाबाद, जुलाई 19 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। सेक्टर-नौ स्थित एक मकान की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से बिहार शिक्षा विभाग की एक 37 वर्षीय शिक्षिका की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामलेकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतका शिक्षिका रितू की शादी वर्ष 2017 में बिहार के भागलपुर जिले के मकनपुर गांव निवासी पंकज से हुई थी। पंकज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। फिलहाल उनकी तैनाती लद्दाख में है। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें छह वर्ष की बेटी और ढाई वर्ष का बेटा शामिल हैं। रितू बिहार शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। मृतका की मां चांदनी देवी ने आरोप लगाया कि शा...