गुड़गांव, फरवरी 25 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। तिगरा गांव में मंगलवार देर रात एक बहुमंजिला मकान की चौथी मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या और दुर्घटना, दोनों पहलुओं से जोड़कर देख रही है। सदर थाना पुलिस दोनों ही एंगल से मामले में जांच की जा रही है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय अनीता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे की है। अनीता मकान की चौथी मंजिल से अचानक नीचे आ गिरी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया है कि अनीता के पति का तीन साल पहले निधन हो चुका था। वह तिगरा गांव में किराए के कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.