नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- बिहार में शिक्षक बनने की राह इस बार आसान नहीं होने वाली है। शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अब तक करीब साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लगभग 33330 हजार पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में एक पद पर औसतन करीब 20 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। भर्ती में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के पद शामिल हैं। पदों के विवरण के अनुसार, कक्षा एक से पांचवीं तक 3847 पद हैं। कक्षा छह से आठवीं तक 8563 पदों पर नियुक्ति होनी है। कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए संशोधित पदों सहित कुल 4380 पद निर्धारित हैं। जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए संशोधित पदों सहित कुल 16540 पद हैं। इस तरह कुल पदों की संख्या 33330 होती है। इसबार निगेटिव मार्किंग होने...