कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार निज संवाददाता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चौथी बार जनता दल यू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष व्याप्त है। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रदेश सचिव रवि महावर, डॉ. सुशील कुमार सुमन, जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार, नगर अध्यक्ष यशस्वी अग्रवाल, जदयू के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गाड़ोदिया आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में जनता दल विकास की ऊंचाइयों को छूएगा।फोटो कैप्शन। कटिहार- 20 सीएम को पुष्प गुच्छ देते हुए नरेश शर्मा (फाइल फोटो)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...