भभुआ, जुलाई 16 -- कांग्रेस के अधौरा प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव ने संगठन विस्तार पर दिया जोर बोले जिलाध्यक्ष वनवासियों के अधिकार के हक के लिए संघर्ष करेगी कांगेस (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत अधौरा प्रखंड के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष शंभु यादव के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अधौरा के भगवान बिरसा मुंडा स्थल स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष के अलावा रोजा फारुकी, सुदर्शन राम, हरीश कुमार तिवारी, आनंद पटेल आदि नेताओं ने अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष बने शंभू यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्...