मधेपुरा, मार्च 20 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की रात को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच भतरंधा परमानपुर पंचायत के पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य संपन्न हो गया। भतरंधा परमानपुर पंचायत में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव 101 मत से विजयी घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव को 1021 और मुकेश कुमार यादव को 920 मत प्राप्त हुआ। ललन कुमार यादव ने मुकेश कुमार यादव को 101 मतों से पराजित किया। मतों की गिनती होने के बाद आरओ सह बीडीओ अविनाश कुमार ने परिणाम की घोषणा करते हुए निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव और नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। उधर विजयी घोषित होते ही प्रत्याशी के समर्थक मतगणना परिसर के बाहर रंग अबीर गुलाल लगा कर खूब जश्न मनाया। मतगणना में बीसीओ मो अफरोज आलम, अमित कुमार, पंचयात सचिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.